Home > टेक अपडेट > Steelbird ने 'जय श्रीराम' हेलमेट लॉन्च किया, कहा - यह हमारे सांस्कृतिक लोकाचार का एक प्रतीक

Steelbird ने 'जय श्रीराम' हेलमेट लॉन्च किया, कहा - यह हमारे सांस्कृतिक लोकाचार का एक प्रतीक

जय श्री राम संस्करण एसबीएच-34 हमेशा स्टीलबर्ड उत्पाद पोर्टफोलियो में बना रहेगा

Steelbird ने जय श्रीराम हेलमेट लॉन्च किया, कहा -  यह हमारे सांस्कृतिक लोकाचार का एक प्रतीक
X

नईदिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के सम्मान में गाड़ियों के एसेसरीज बनाने वाली कंपनी स्टीलबर्ड ने जय श्रीराम' स्पेशल एडिशन हेलमेट लॉन्च किया है। इस हेलमेट पर राम नाम के झंडे और भगवान राम की धनुष-बाण वाली तस्वीर उकेरीं गईं है।

स्टीलबर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने हेलमेट को लांच करते हुए कहा, "यह हेलमेट केवल एक उत्पाद नहीं है; यह हमारे सांस्कृतिक लोकाचार का एक प्रतीक है। खोल पर भगवान राम और अयोध्या की छाप हमारी गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।" उन्होंने आगे कहा कि "जय श्री राम संस्करण एसबीएच-34 हमेशा स्टीलबर्ड उत्पाद पोर्टफोलियो में बना रहेगा, जो हमेशा उन समझदार खरीदारों के लिए उपलब्ध रहेगा जो परंपरा, सुरक्षा और शैली के मिश्रण की तलाश करते हैं। "

सुरक्षा के लिए थर्मोप्लास्टिक शेल


कंपनी का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट को थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाया गया है। एक्सीडेंट के दौरान इसमें मैक्सिमम इंपैक्ट रोकने के लिए हाई डेंसिटी EPS लगाया गया है। पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइज़र और बैक रिफ्लेक्टर से सड़क पर चलते हुए क्लारिटी, विजिवलिटी मिलती है।

दो कलर ऑप्शन -


  • ग्लोसी-ऑरेंज कलर वाले बैकग्राउंड पर ब्लैक कलर से तस्वीरें उकेरीं हैं।
  • मैट ब्लैक कलर बैकग्राउंड पर ऑरेंज कलर से ये तस्वीरें बनीं हैं।

हेलमेट की कीमत -


  • कंपनी ने हेलमेट की कीमत 1349 रुपए रखी है।

हेलमेट का साइज -

  • जय श्री राम हेलमेट 580 mm की मीडियम साइज और 600 mm की लार्ज साइज में उपलब्ध है।


Updated : 25 Jan 2024 1:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top