Home > राज्य > अन्य > फिल्म अभिनेता गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट ) में हुए शामिल, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

फिल्म अभिनेता गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट ) में हुए शामिल, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

साल 2004 मुंबई नॉर्थ सीट से जीता था लोकसभा चुनाव

फिल्म अभिनेता गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट ) में हुए शामिल, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव
X

मुंबई। फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा आज गुरूवार को शिवसेना (शिंदे गुट ) में शामिल हो गए। वे मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। इससे पहले गोविंदा ने 27 मार्च को शिंदे गुट के विधायक कृष्णा हेगड़े से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट ) और एनसीपी (अजित पवार गुट ) के बीच सीट शेयरिंग का मामला तय हो गया है। इसकी आज सुबह आधिकारिक घोषणा होने वाली थी। लेकिन एन मौके पर गोविंदा की एंट्री के कारण इसे टाल दिया गया। अब कल सीट शेयरिंग का ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 27 पर, शिवसेना 14 पर और एनसीपी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

2004 में जीता लोकसभा चुनाव -

बता दें कि राजनीति में रीएंट्री है। इससे पहले वह साल 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था।वे 2004 से 2009 तक सांसद रहे।

Updated : 28 March 2024 12:25 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top