Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > मुरैना में हादसा, तीन लोगों को लगा करंट, दो की मौत

मुरैना में हादसा, तीन लोगों को लगा करंट, दो की मौत

गंभीर रूप से झुलसे शशिकांत का उपचार किया जा रहा

मुरैना में हादसा, तीन लोगों को लगा करंट, दो की मौत
X

मुरैना। जिले के इमलिया गांव में गुरुवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान तीन लोगों को करंट लग गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका उपचार किया जा रहा है।

मुरैना के इमलिया गांव में गुरुवार दोपहर 3 बजे हादसा हो गया। यहां तीन लोगों को करंट लग गया, जिनमें से दो की मौत हो गई। गांव में संजीव शर्मा के यहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें टेंट भी लगाया गया था। अचानक दोपहर में तेज आंधी चलने लगी, जिससे टेंट गिरने लगा। टेंट को बचाने के लिए प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा और शशिकांत शर्मा ने उसके लोहे के खंभों को पकड़ लिया। इसी बीच टेंट में लगा एक खंभा ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे सभी खंभों में करंट फैल गया। कपिल और प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे शशिकांत का उपचार किया जा रहा है।

Updated : 26 April 2024 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top