Home > राज्य > अन्य > बिहार > Youtuber मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, बिहार में पार्टी का करेंगे प्रचार

Youtuber मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, बिहार में पार्टी का करेंगे प्रचार

मनीष कश्यप ने कहा उन्होंने अपनी माँ के कहने पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है

Youtuber मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, बिहार में पार्टी का करेंगे प्रचार
X

नईदिल्ली। बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा भाजपा से मिलती है। इसलिए मैं भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं। मैं भाजपा में शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा। मैं अपनी मां की बात नहीं टाल सकता।मनीष कश्यप इस बर चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे बिहार में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।

सन ऑफ बिहार के नाम से प्रसिद्ध

मनीष कश्यप को सन ऑफ बिहार के नाम से जाना जाता है और वे आज भारत में काफी प्रसिद्ध हैं। मनीष कश्यप की निर्भीक और बेबाक पत्रकारिता ने देश भर में लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाया है। मनीष कश्यप ने बिहार में पुल ढहने का यूट्यूब फुटेज बनाया था, जो काफी वायरल हुआ था। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्रवाई की थी।

Updated : 25 April 2024 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top